आगरा,12 जून 2025: आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के गाँव सहाई से एक दुखद घटना सामने आई है। जहाँ बुधवार सुबह एक युवक ने फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक की पहचान सोनू (26) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की तीन महीने पहले शादी हुई थी।
शादी के कुछ समय बाद रिश्ते में होने लगी थी अनबन
शादी के कुछ समय बाद ही सोनू और उसकी पत्नी के बीच रिश्ते में अनबन हो गई थी। किसी बात को लेकर दोनों के बिच विवाद हो गया था, जिस कारण सोनू की पत्नी अपने मायके, गाँव दिगरोता (कागारौल) चली गई थी।
घर में पंखे से लटका मिला शव
सोनू का शव बुधवार के दिन सुबह करीब पाँच बजे उसके घर में पंखे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने देखा तो उसने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही कुकथला चौकी प्रभारी मौके पर पहुँचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इलाके के लोगों का कहना है की, हाल ही में पत्नी से हुए विवाद के कारण सोनू मानसिक तनाव में था। जिस कारण उसने यह कदम उठाया।पुलिस ने इस मामले की जाँच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े: आम के शौकीनों की हुई बल्ले बल्ले, पिछले साल के मुकाबले एक तिहाई कम हुई कीमतें।