UP News: नदी में नहाने गए दो किशोरों की पानी में डूबने के कारण मौत

by Nishi_kashyap
मौत

लखनऊ,12 जून 2025: यूपी के लखनऊ से एक दुखद घटना सामने आई है। लखनऊ के मोहनलालगंज में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें दो किशोरों की डूबने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है की दोनों युवक कल शाम से लापता थे।

गुरुवार को सई नदी से बरामद हुए शव

बुधवार को घर से निकले किशोरों के शव गुरुवार को सई नदी से बरामद किए गए। किशोरों के परिजनों ने अब तक किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है।

देर रात तक घर वापिस नहीं लौटे किशोर

असोहा उन्नाव के जबरेला गाँव के निवासी गोविन्द प्रसाद लोधी के पुत्र रौनक (15) और लाला के पुत्र शिव (15) बुधवार की दोपहर दोनों घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक दोनों घर वापिस नहीं लौटे। दोनों किशोरों के परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार कर रही पुलिस

गुरुवार की सुबह दोनों किशोरों के परिजन तलाश करते हुए गाँव से कुछ दूर स्थित मोहनलालगंज इलाके की सई नदी पर पहुँचे जहाँ उन्होंने नदी के किनारे दोनों किशोरों के कपड़े मिले। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुँची और दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला। दोनों किशोरों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार कर रही है।

यह भी पढ़े:  UP Monsoon Update: लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, इन जिलों में आज बरसेंगें बादल,अलर्ट जारी

You may also like