लखनऊ,10 जून 2025: यूपी प्रदेश में भीषण गर्मी ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। बुंदेलखंड में सबसे ज़्यादा तापमान दर्ज किया गया है। यहाँ पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा चूका है। बतादें की 40 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा तापमान वाले जिलों की संख्या 24 के पार पहुँच चुकी है। वहीं प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में अब भी लू लगातार चली हुई है। लखनऊ और आस-पास के जिलो में भी गर्मी का क़हर इसी तरह बरकरार है। यह गर्मी का दौर इसी तरह बरकरार रहने वाला है।
मौसम विभाग का कहना है की इन दिनों मौसम शुष्क होने के कारण गर्मी ज्यादा बढ़ रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में भी गर्मी का तापमान सामान्य से अधिक बताया जा रहा है।
आगरा व झांसी में सबसे ज्यादा पारा
बीते दिन यानी सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान आगरा व झांसी में 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर देहात में भी इसी तरह गर्मी का दौर जारी है। वहाँ का तापमान 44 से ज्यादा दर्ज किया गया है। लखनऊ के अधिकतम तापमान में भी पहले से बढ़ोतरी हुई है। रविवार को यहाँ का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था जोकि सोमवार को 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहने वाला है। प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्रों में चल रही गर्म पछुआ हवा के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 जून तक गर्मी की लू को लेकर आरेंज अलर्ट, और पूर्वी उत्तर प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के अन्य भागों में भी तापमान सामान्य से अधिक रहने से घनी गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़े: ‘स्कूलों में ड्रॉप आउट रेट कम करने के लिए चलाएं विशेष अभियान’- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल