शादीशुदा महिला की 8 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड ने किया मर्डर, OYO Rooms में 17 बार चाकू घोंपा

by Manu
OYO हरिनी हत्या

बेंगलुरु, 09 जून 2025: बेंगलुरु के केंगेरी में पूर्णप्रज्ञा लेआउट स्थित एक OYO होटल में 6 जून 2025 की देर रात एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। 33 वर्षीय हरिनी की उसके कथित प्रेमी, 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर यशस ने चाकू से कई बार गोदकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार रात को हुई, लेकिन इसका खुलासा दो दिन बाद रविवार (8 जून 2025) को हुआ। दोनों केंगेरी के निवासी थे और दो दिन पहले होटल में चेक-इन किया था।

पुलिस के अनुसार, हरिनी शादीशुदा थी और दो बच्चों की मां थी, जबकि यशस उससे आठ साल छोटा है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों के बीच अवैध संबंधों को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद यशस ने गुस्से में आकर हरिनी पर चाकू से हमला किया। हत्या के बाद यशस मौके से फरार हो गया। OYO होटल कर्मचारियों को कमरे से दुर्गंध आने की शिकायत के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद हरिनी का शव बरामद हुआ।

सुब्रमण्यपुरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और यशस की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पुष्टि की कि यशस ने ही इस वारदात को अंजाम दिया। डीसीपी (दक्षिण) शिव प्रकाश देवराज ने बताया कि हत्या का मकसद निजी और अवैध संबंधों से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन पूरी जानकारी यशस की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट होगी।

ये भी देखे: हनीमून के बहाने पति की हत्या! राजा रघुवंशी के हत्या मामले में पत्नी सोनम गाजीपुर से गिरफ्तार, देखें पूरी कहानी

You may also like