अमेठी, 9 जून 2025: नहाते समय गोमती में डूबने के कारण किशोर की मौत हो गई। किशोर बकरी चराने के लिए गया था। वहाँ अपने साथियों के साथ नहाने के लिए नदी उतर गया और फिर वापस ही नहीं लौटा।
यह दुखद घटना यूपी के अमेठी जिले की है जहाँ रविवार को बकरी चराने गए किशोर की नहाते समय गोमती नदी में डूबने के कारण मौत हो गई। इस घटना से पूरे परिवार और इलाके में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार किशोर बकरी चराने के लिए गया था। उस समय वह अपने साथियों के साथ नदी में उतर गया। नहाते समय गहराई में जाने के कारण वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घटना की जानकारी ली।
यह दुखद मामला बाजार शुकुल क्षेत्र के पूरे गोडियन मजरे संसारपुर गांव का है। गांव निवासी ननकू ने बताया कि उनका बेटा लोकेश (13) रविवार की शाम को बकरी चराने के लिए गया था। वहां वह अपने साथियों के साथ गोमती नदी में नहाने लगा। नहाते समय उसका पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चला गया।
बाकी बच्चे नहाकर बाहर आ गए। लेकिन, लोकेश वापिस नहीं लौटा। बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर इलाके के आस पास के लोग और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुँची। गोताखोरों की सहायता से सर्च अभियान शुरू किया गया।
करीब दो घंटे के बाद किशोर का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके और घर में कोहराम मच गया। एसओ अभिनेष कुमार का कहना है की मामले में जरूरी विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े: Lucknow News: कृषि विभाग द्वारा संगोष्ठी आयोजित कर किसानों को किया गया जागरूक