Budaun News: शादी समारोह में खाना खाने के बाद 25 बरातियों की हालत गंभीर

by Nishi_kashyap
शादी समारोह

बदायूं, 9 जून 2025: बदायूं के उझानी क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है। उझानी क्षेत्र में रविवार रात शादी समारोह में खाना खाने के बाद मासूम समेत 25 लोगों की हालत गंभीर हो गई। सभी लोगों को अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बदायूं के उझानी क्षेत्र में रविवार रात को शादी समारोह में लोगों ने खाना खाया जिसके बाद मासूम बच्चों समेत बीस से ज्यादा लोगों की हालत खराब हो गई। खाना खाने वाले सभी लोगों को उल्टी होना शुरू हो गई और हालत बिगड़ने लगी। तुरंत ही सभी लोगों को निजी क्लीनिक ले जाया गया और उनका इलाज शुरू किया गया। फ़िल्हाल सभी लोग खतरे से बाहर है।

मोहल्ला गौतमपुरी निवासी सचिन ने जानकारी देते हुए बताया कि खाना खाने के बाद करीब 25 लोग बीमार हुए हैं। इन बीमार लोगों में महिलाएँ और कुछ बच्चे भी शामिल है इन सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन लोगों की बिगड़ी तबियत

उझानी के बीमार बरातियों में संजना (20) पुत्री करण सिंह, गंगाराम (60) पुत्र श्यामलाल, नितिन (9) पुत्र मनोज, रश्मि (18 ) पुत्र रामनिवास जय किशन (25) पुत्र देव कुमार शामिल हैं। दूल्हा के रिश्तेदार पंजाब के संगरूर निवासी मुरारी के 12 वर्षीय बेटे गौरव की हालात ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

सूत्रों का कहना है की शादी में खाना बनाने का काम उन्होंने उझानी के हलवाई को दिया था। हलवाई ने खाना बनाने के लिए जिन मसाले का इस्तेमाल किया वह मिलावटी थे। इन्हीं मसालों से सारा खाना तैयार किया गया था।

यह भी पढ़े: UP News: कार ड्राइव करते शख्स की अचानक हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम

You may also like