यूपी, 9 जून 2025: यूपी प्रदेश में गर्मी ने अपना क़हर दिखाना शुरू कर दिया है। आगरा जिले में तापमान सबसे ज़्यादा रफ़्तार पकड़े हुए है। इसके बाद झांसी दूसरे स्थान पर है और प्रयागराज व् उरई तीसरे स्थान पर। ताज़महल पर आए चार पर्यटक इस भीषण गर्मी में बेहोश होकर जमीन पर गिर गए।
यूपी के आगरा जिले में गर्मी ने रविवार को लोगों का हाल बेहाल कर दिया। आगरा का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने सुचना जारी की है की अगले तीन दिन तक धूल भरी हवाओं के साथ भीषण गर्मी की लू चलेगी।
44 डिग्री के पार पहुँचा पारा
आगरा के साथ साथ झांसी में भी भीषण गर्मी अपनी तपत बरसा रही है। यहां का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं 43 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज और उरई तीसरे स्थान है। रविवार को सुबह 7 बजे ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए और सुबह 10 बजे के बाद से लू परेशान करने लगी।
पंखे और कूलर भी दे रहे गर्म हवा
रविवार को अवकाश होने के कारण लोग घरों में ही रहे। घर में भी पंखों और कूलर की गर्म हवा से लोगों को बेहद परेशानी हुई। दूसरी ओर ताजमहल और आगरा किला पर सैलानियों की भीड़ उमड़ी रही लेकिन वह भी गर्मी से बेहाल नजर आ रहे थे । आगरा का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है की अगले तीन दिन तक तापमान में ओर बढ़ सकता है।
ताजमहल देखने आए चार पर्यटकों की तबीयत बिगड़ी
रविवार को ताजमहल देखने आए चार पर्यटक घनी गर्मी के कारण बेहोश हो गए और उनकी हालत ख़राब हो गई। उन्हें चिकित्सा केंद्र से प्राथमिक उपचार दिया गया। आंध्र प्रदेश की सोफिया को पेट दर्द, नागपुर के कार्तिक को उल्टी-दस्त, लखनऊ की विधु को उल्टी और हरियाणा के हेमंत को गर्मी से चक्कर आ गया। पश्चिमी पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र पर मौजूद डॉक्टर ने दवा और ओआरएस का घोल दिया। कुछ देर बाद आराम मिलने पर सभी चले गए।