IPL 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली ने किया भावुक पोस्ट, देखें क्या कहा

by Manu
विराट कोहली पोस्ट

अहमदाबाद, 04 जून 2025: Virat Kohli Instagram Post after IPL Win: RCB ने आखिरकार 18 साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल ट्रॉफी जीत ली है। इसमें लोग और प्रशंसक सबसे ज्यादा खुश विराट कोहली के लिए है। अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में RCB ने PBKS को छह रन से हरा दिया। कोहली ने फाइनल मुकाबले में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। आरसीबी की आक्रामक गेंदबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स 184 रन पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी की जीत का जश्न मनाते हुए विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

जीत के बाद विराट कोहली का इंस्टाग्राम पोस्ट

RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “इस टीम ने एक सपना पूरा किया। मैं इस सीजन को कभी नहीं भूलूंगा। हमने इस आईपीएल सफर के पिछले ढाई महीनों का भरपूर आनंद लिया है। यह जीत RCB के प्रशंसकों के लिए है। जिन्होंने बुरे वक्त में भी हमारा साथ नहीं छोड़ा। यह पिछले सालों में दिल टूटने और निराशा के लिए है। यह जीत टीम के लिए खेलने के लिए पिच पर किए गए सभी प्रयासों के लिए है। जहां तक ​​आईपीएल ट्रॉफी की बात है- आपने मेरे दोस्त को इसे उठाने और जश्न मनाने के लिए 18 साल इंतजार करवाया। लेकिन यह इंतजार यादगार रहा।

RCB का पहला IPL ट्रॉफी

RCB की टीम ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता है। इससे पहले वह तीन बार 2009, 2011 और 2016 में आईपीएल फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन तीनों बार वो जीत नहीं पाई। कोहली 2008 से फ्रेंचाइजी के लिए हर सीजन खेलते आए हैं। आईपीएल 2025 के फाइनल मैच की आखिरी गेंद पर विकेट लेने के बाद वह भावुक नजर आए। उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।

ये भी देखे: अनोखे अंदाज में IPL 2025 Final देखने पहुंचे क्रिस गेल, दोनों टीम को कर रहे सपोर्ट

You may also like