इंडिगो के फ्लाइट से गिद्ध टकराने के बाद विमान की रांची में इमरजेंसी लैंडिग

by Manu
IndiGo flight

रांची, 2 जून 2025: रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर सोमवार, 2 जून 2025 को इंडिगो की एक फ्लाइट को आपात लैंडिंग करनी पड़ी, जब पटना से रांची आ रही इस फ्लाइट से 3,000 से 4,000 फीट की ऊंचाई पर एक गिद्ध टकरा गया। इस हादसे में विमान को मामूली नुकसान पहुंचा, लेकिन सभी 175 यात्रियों और चालक दल के सदस्य सुरक्षित रहे।

रांची हवाई अड्डे के निदेशक आरआर मौर्य ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह घटना दोपहर 1:14 बजे हुई, जब विमान रांची से 10-12 नॉटिकल मील दूर था। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आपात लैंडिंग की घोषणा की और विमान को सुरक्षित उतार लिया। मौर्य ने कहा कि विमान के नाक में एक डेंट आया है, जिसकी जांच इंजीनियर कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि यह विमान पटना-रांची-कोलकाता मार्ग पर था और रांची से कोलकाता जाने वाला था। इंडिगो की ओर से अभी इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस हादसे ने यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत पैदा की, लेकिन चालक दल की तत्परता और पायलट की कुशलता से सभी यात्री सुरक्षित रहे।

ये भी देखे: IndiGo Flight मे एक यात्री ने आपातकालीन दरवाजा खोल दिया, विमान मे हड़कंप मचा

You may also like