संभल में कब्रिस्तान पर चला योगी सरकार का बुलडोजर, अवैध कब्जा हटाया गया

by Manu
संभल बुलडोजर

संभल, 02 जून 2025: योगी सरकार उत्तर प्रदेश में अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में संभल जिले के आलम सराय गांव में सोमवार को सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्रिस्तान को बुलडोजर से हटाया गया। तहसीलदार धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि आलम सराय में सरकारी जमीन पर करीब 15 साल पहले कब्रिस्तान बनाकर कब्जा किया गया था।

संभल के उप जिलाधिकारी कार्यालय में इसकी शिकायत के बाद जांच हुई, जिसमें पाया गया कि जमीन सरकारी है और उस पर अवैध निर्माण किया गया था। इसके आधार पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटा दिया गया।

वहीं, जमीअत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने सरकार के इस तरह के अभियानों पर सवाल उठाए। उन्होंने मदरसों के खिलाफ कार्रवाई को अनावश्यक बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि जिन मदरसों के दस्तावेज वैध हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई गलत है। अगर कुछ मदरसों के कागजात में कमी है, तो उन्हें ठीक करने का मौका देना चाहिए। मदनी ने जोर देकर कहा कि मदरसे शिक्षा का केंद्र हैं और इनके खिलाफ कार्रवाई अनुचित है।

ये भी देखे: बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, याचिकाकर्ताओं को मुआवजा देने का आदेश

You may also like