वाराणसी से मुंबई आया युवक, लड़की पर हमले के आरोप में गिरफ्तार

by chahat sikri
मुंबई

मुंबई, 27 मई 2025: पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पश्चिमी मुंबई में एक किशोरी पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में वाराणसी के 19 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

आरोपी राहुल सिंह ने 24 मई को कांदिवली (पश्चिम) के संजय नगर में गोसालिया रोड पर 17 वर्षीय लड़की को निशाना बनाया। जब वह अपने एक दोस्त के साथ घूम रही थी। अधिकारी ने बताया कि सिंह ने कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया, सड़क किनारे पड़ी एक ईंट उठाकर उसके सिर पर पटक दी। उसने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। 

किशोरी को गंभीर चोटें आईं और उसे नागरिक संचालित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया था। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वाराणसी का रहने वाला सिंह मुंबई आया था, क्योंकि लड़की उसका फोन नहीं उठा रही थी। उन्होंने बताया कि दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं।

आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जाँच चल रही है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: 70 किलो गांजा के साथ चार लोग गिरफ्तार

You may also like