हिमाचल न्यूज: शिमला में डॉक्टर पर जानलेवा हमला, ड्यूटी पर जा रहा था डॉक्टर

by Manu
डॉक्टर पर हमला

शिमला, 26 मई 2025: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कसुम्पटी में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) कार्यालय के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे NHM में काम करने वाले डॉक्टर विकास शर्मा पर एक अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में डॉ. शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत पर डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, यह हमला सुबह उस समय हुआ जब डॉ. विकास शर्मा NHM कार्यालय जा रहे थे। अचानक एक अज्ञात हमलावर ने उन पर हमला किया और जोरदार धक्का देकर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। इस घटना से आसपास के लोग और NHM कार्यालय के कर्मचारी स्तब्ध रह गए। NHM कर्मियों ने तुरंत घायल डॉक्टर को IGMC पहुंचाया।

डॉ. विकास शर्मा ने इस संबंध में कसुम्पटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि हमला व्यक्तिगत रंजिश या किसी अन्य कारण से हो सकता है, लेकिन पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कसुम्पटी पुलिस स्टेशन के SHO ने बताया कि CCTV फुटेज और आसपास के गवाहों के बयानों के आधार पर हमलावर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

ये भी देखे: HIMACHAL NEWS: हिमाचल प्रदेश में 24 HPAS अधिकारियों का हुआ तबादला

You may also like