वियतनाम, 26 मई 2025: Emmanuel Macron viral video: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अभी वियतनाम यात्रा पर है। जब वो वियतनाम पहुंचे तभी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें उनकी पत्नी विमान से उतरते समय उनके चेहरे पर थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसके बाद राष्ट्रपति निवास से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने की आवश्यकता पड़ी।
इंटरनेट पर चर्चा की बाढ़ आने के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आधिकारिक निवास एलिसी पैलेस ने स्पष्ट किया कि यह राष्ट्रपति और उनकी पत्नी की यात्रा शुरू होने से पहले आराम का क्षण था। दोनों आदमी एक दूसरे के साथ मज़ाक कर रहे थे। यह दोनों के लिए एक निजी पल था।
जैसे ही यह थप्पड़ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स द्वारा तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। कई मीडिया संस्थानों ने यह भी अनुमान लगाया कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। कई उपयोगकर्ताओं ने देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर अपनी पत्नी को पीटने का आरोप लगाकर उनका मजाक उड़ाया। मैक्रों ने दक्षिण पूर्व एशिया की अपनी सप्ताह भर की यात्रा हनोई से शुरू की। अब वह इंडोनेशिया और सिंगापुर का दौरा करेंगे।
ये भी देखे: फ्रांस से 26 राफेल खरीदेगा भारत, भारतीय नौसेना के लिए किया गया सौदा