गाले, 23 मई 2025: श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने शुक्रवार, 23 मई 2025 को सोशल मीडिया पर अपने फैसले की जानकारी दी, यह कहते हुए कि वह बांग्लादेश के खिलाफ गाले में 17 जून से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के बाद लाल गेंद के प्रारूप को अलविदा कह देंगे। वही आपको बता दे कि, वह वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे।
संन्यास पर एंजेलो मैथ्यूज का पोस्ट
मैथ्यूज ने अपने भावुक संदेश में लिखा, “मेरे प्यारे दोस्तों और परिवार, अब समय आ गया है कि मैं टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहूं। श्रीलंका के लिए 17 साल तक क्रिकेट खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा। राष्ट्रीय जर्सी पहनकर देश के लिए खेलने की भावना से बढ़कर कुछ नहीं। मैंने क्रिकेट को अपना सब कुछ दिया, और क्रिकेट ने मुझे वह व्यक्ति बनाया जो मैं आज हूं। मैं खेल और श्रीलंका क्रिकेट के उन हजारों प्रशंसकों का आभारी हूं, जिन्होंने मेरे करियर के हर उतार-चढ़ाव में मेरा साथ दिया।”
उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ गाले में होने वाला पहला टेस्ट उनका आखिरी टेस्ट मैच होगा।
एंजेलो मैथ्यूज का टेस्ट करियर
मैथ्यूज ने 2010 में गाले में ही पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। अपने 15 साल के टेस्ट करियर में उन्होंने 118 मैचों में 44.62 की औसत से 8,167 रन बनाए, जिसमें 13 शतक और 40 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने 33 विकेट भी लिए। मैथ्यूज ने 34 टेस्ट में श्रीलंका की कप्तानी की और मुथैया मुरलीधरन व रंगना हेराथ जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया।
ये भी देखे: MI vs CSK: रोहित और सूर्या का कमाल, मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से हराया