बेंगलुरु, 21 मई 2025: दक्षिण भारत के अलग अलग राज्यों में स्थानीय भाषा बोलने वालों और हिंदी बोलने वालों के बीच विवाद हो रहा है। नया मामला बेंगलुरु के एक SBI दफ्तर से सामने आया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला बैंक अधिकारी एक ग्राहक से कन्नड़ में बात करने से इनकार कर देती है, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है।
वीडियो में महिला कह रही है कि कन्नड़ बोलने के कोई नियम नहीं हैं, इसलिए मैं इस भाषा में बात नहीं करूंगी। इसके बाद महिला अधिकारी और ग्राहक के बीच गरमागरम बहस शुरू हो जाती है। ग्राहक बार-बार अधिकारी से कहता है, “आप कन्नड़ बोलते हैं।” तो महिला अधिकारी भी उससे साफ कह देती है, ‘मैं कभी कन्नड़ नहीं बोलूंगी।’ इसके बाद महिला अधिकारी वहां से चली जाती है।
विवाद के बाद ग्राहक बैंक कर्मचारी से कहता है, “यह कर्नाटक है, इसलिए कन्नड़ में बात करना जरूरी है।” जवाब में अधिकारी कहता है, “यह भारत है।” वीडियो सामने आने के बाद बैंक ने सार्वजनिक बयान जारी कर घटना पर खेद व्यक्त किया। बैंक ने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों की भावनाओं का सम्मान करता है। बैंक ने महिला अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका तबादला कर दिया है।
ये भी देखे: भाषा विवाद पर बोले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, हिंदी और अंग्रेजी दोनों को बताया महत्वपूर्ण