लहरागागा, 14 मई :Checks of 31 lakh rupees : पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिन्दर कुमार गोयल ने आज हलका लहरागागा के ब्लाक अन्नदाना के 15 गांवों की पंचायतों को अलग अलग धर्मशालाओं में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 31 लाख रुपए की ग्रांटों के चैक बांटे। इस मौके उक्त पंचायतों, इलाकों के मोहतबर व्यक्ति और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे।
इन गांवों का होगा विकास
इस मौके जिन गांवों की पंचायतों को चैक बांटे गए, उनमें गांव मन्याना, करौंदा, राजलहेड़ी, भून्दड़भैनी, बाहमणीवाला, कड़ैल, बादलगढ़, सलेमगड़, शेरगढ़ आदि शामिल हैं। इस राशि के साथ इन गांवों की धर्मशालाओं में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस मौके संबोधन करते उन्होंने कहा है कि पंजाब सरकार राज्य के योजनाबद्ध विकास को यकीनी बनाने के लिए दिन रात काम कर रही है। राज्य में सभी भाईचारों और वर्गों के समानांतर विकास को प्रमुख प्राथमिकता दी जा रही है।
यह भी देखें : पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने गांव कैदूपुर में लिया जायजा