Prime Minister Modi visited Adampur Air Base : प्रधानमंत्री मोदी ने आदमपुर वायुसैन्य अड्डे का किया दौरा

by TheUnmuteHindi
pmmodi

नई दिल्ली, 13 मई 2025 :Prime Minister Modi visited Adampur Air Base : पंजाब के आदमपुर वायुसैन्य अड्डे का आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अचानक दौरा किया, जो रूस द्वारा विकसित एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली का घर है। इस मोके प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय वायु सेना से जानकारी ली और सैनिकों से बातचीत की। इससे एक दिन पहले उन्होंने टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा था कि पाकिस्तान की परमाणु धमकियां अब काम नहीं आएंगी और भारत भविष्य में किसी भी आतंकवादी हमले का अपनी शर्तों और समय पर जवाब देगा।

पाक के झूठ को किया बेनकाब

आदमपुर उन 26 ठिकानों में से एक है, जिन्हें पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नष्ट करने का दावा किया था। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने हाल ही में पाकिस्तानी सेना के मुख्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी के हवाले से कहा, 26 लक्ष्यों में वायुसेना और विमानन अड्डे सूरतगढ़, सिरसा, आदमपुर, भुज आदि शामिल हैं। हालांकि, उपग्रह चित्रों ने पाकिस्तान के झूठ को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है।

सीमावर्ती इलाकों में खुले स्कूल, कालेज

इस मौके अधिकारियों ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता समाप्त होने के बाद मंगलवार को सीमावर्ती जिलों को छोडक़र कश्मीर में सभी स्कूल और कॉलेज पुन: खुल गए। उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा, बारामूला जिलों तथा बांदीपुरा के गुरेज सेक्टर में स्थित शिक्षण संस्थान फिलहाल बंद रहेंगे। अधिकारियों के अनुसार, कश्मीर विश्वविद्यालय में बुधवार से कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।

यह भी देखें : प्रधानमंत्री मोदी ने सैन्य सलाहकारों के साथ की बैठक

You may also like