हरियाणा: पंचकूला के केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

by Manu
पंचकूला आग

Panchkula Fire News: हरियाणा के पंचकूला में औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 की एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। यह फैक्ट्री इंक (स्याही) बनाने का काम करती है। आग इतनी भयंकर थी कि 2 किलोमीटर दूर तक काला धुआं दिखाई दिया। इस दौरान फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रमों में कई जोरदार धमाके भी हुए।

आग की चपेट में आने से पंचकूला के फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने में लगी है।

पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ये भी देखे: उज्जैन में महाकाल मंदिर के बाहर लगी आग, धुआं कई किलोमीटर दूर तक देखा गया

You may also like