भारतीय सेना ने पाक सेना के चेक पोस्ट सहित आतंकी लॉन्च पैड को तबाह किया

by Manu
भारतीय सेना ने आतंकी लॉन्च पैड तबाह किए

India Pakistan War News: पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले, जिसमें 28 नागरिक मारे गए थे, का बदला लेते हुए भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने 8 और 9 मई की रात भारत के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना और भारत के उन्नत S-400 एंटी-मिसाइल सिस्टम ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया।

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी एयरबेस तबाह किए

जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के चार प्रमुख एयरबेस—रावलपिंडी में नूर खान, चकवाल में मुरिद, शोरकोट में रफीकी, और एक अन्य बेस—को निशाना बनाकर भारी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा, जम्मू के पास सियालकोट और नीलम घाटी में आतंकी लॉन्च पैड्स और सैन्य चौकियों को भी तबाह किया, जो ट्यूब-लॉन्च ड्रोनों के जरिए भारत पर हमले की साजिश रच रहे थे।

रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणालियों को सक्रिय कर दिया है, जिससे पाकिस्तान के किसी भी हवाई हमले को तुरंत रोका जा सके। बीएसएफ ने अखनूर के सामने सियालकोट के लूनी में एक आतंकी लॉन्च पैड को पूरी तरह नष्ट कर दिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

पाकिस्तान ने 300-400 तुर्की निर्मित ड्रोनों से लेह से सरक्रीक तक 36 जगहों पर घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने इन हमलों को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी एयर डिफेंस रडार को भी नष्ट कर दिया। इस बीच, पाकिस्तान ने अपने नागरिक हवाई क्षेत्र को खुला रखा, ताकि उसे ढाल के रूप में इस्तेमाल किया जा सके।

ये भी देखे: कश्मीर से गुजरात तक 26 जगहों पर पाकिस्तान ने किए हमले, फिरोजपुर में एक परिवार घायल

You may also like