रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट नए पोप बने, पीछे महीने पोप फ्रांसिस का हुआ था निधन

by Manu
रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट

New Pope Robert Francis Prevost News: अमेरिकी पादरी रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को नया पोप नियुक्त किया गया है। वह अमेरिका से पोप बनने वाले पहले कार्डिनल हैं। दो दिनों के गहन विचार-विमर्श के बाद प्रीवोस्ट को पोप चुना गया। अब उन्हें पोप लियो XIV के नाम से जाना जाएगा।

कल शाम, गुरुवार, 8 मई, 2025 को पोप लियो सेंट पीटर बेसिलिका की केंद्रीय बालकनी में पहुंचे। जहां सिस्टिन चैपल की चिमनी से सफेद धुआं उठता था। लगभग 70 मिनट के बाद नये पोप का स्पष्ट चेहरा सामने आया। 133 कार्डिनल निर्वाचकों ने रॉबर्ट प्रीवोस्ट को चुना है, जो कैथोलिक चर्च के लिए चुने जाने वाले पहले अमेरिकी हैं। फ्रांस के कार्डिनल डोमिनिक माम्बर्टी सेंट पीटर्स स्क्वायर में एकत्रित भीड़ के पास गए और घोषणा की कि हमारे पास एक नया पोप है।

कौन है रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट?

शिकागो में जन्मे 69 वर्षीय प्रीवोस्ट ऑगस्टीनियन ऑर्डर के सदस्य थे। उन्होंने बड़े पैमाने पर सेवाएं दीं। 2023 में, वह बिशपों के लिए डिकास्टरी के प्रीफेक्ट और लैटिन अमेरिका के लिए पोंटिफिकल आयोग के अध्यक्ष थे। पोप फ्रांसिस को लियो XIV के नाम से जाना जाएगा।

पोप फ्रांसिस हुआ था निधन

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। फेफड़ों की बीमारी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पोप फ्रांसिस निमोनिया से पीड़ित थे। उन्होंने वेटिकन सिटी में अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु से कैथोलिक समुदाय में शोक की भावना फैल गई है।

ये भी देखे: वेटिकन में नए युग की शुरुआत, पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार जल्द

You may also like