ऑपरेशन सिंदूर के बाद 36 जगहों पर 300-400 तुर्की ड्रोनों से हमले की कोशिश- कर्नल सोफिया कुरैशी

by Manu
कर्नल सोफिया कुरैशी

MEA Briefing Update: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान की कायराना हरकतों पर विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नापाक इरादों का खुलासा किया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने 8-9 मई की रात को हुए पाकिस्तानी हमलों की जानकारी दी। सबसे बड़ा खुलासा यह था कि पाकिस्तान ने लेह से सरक्रीक तक 36 जगहों पर 300-400 ड्रोनों से घुसपैठ की कोशिश की, जो तुर्की में बने थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए 36 स्थानों पर हमले की साजिश रची। इन हमलों में 300-400 तुर्की निर्मित ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया। इसके बावजूद, पाकिस्तान ने अपने नागरिक हवाई क्षेत्र को बंद नहीं किया, बल्कि उसे ढाल की तरह इस्तेमाल किया ताकि भारत की जवाबी कार्रवाई को रोका जा सके। भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान का एक और एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट कर दिया।

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने पूरी पश्चिमी सीमा पर भारतीय वायुक्षेत्र का बार-बार उल्लंघन किया और नियंत्रण रेखा पर भारी हथियारों से गोलाबारी की। उन्होंने बताया कि 7 मई को रात 8:30 बजे पाकिस्तान ने असफल ड्रोन और मिसाइल हमले किए, फिर भी अपने नागरिक हवाई क्षेत्र को खुला रखा। यह जानबूझकर किया गया ताकि भारत की जवाबी हवाई रक्षा प्रतिक्रिया को कमजोर किया जा सके।

ये भी देखे: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीनों सेना प्रमुख और CDS के साथ कर रहे हाई लेवल मीटिंग

You may also like