अमृतसर डीसी ने कहा ब्लैकआउट आदेशों का पालन न करने पर होगी सख्त कार्रवाई

by Manu
अमृतसर डीसी

अमृतसर, 09 मई 2025: अमृतसर जिले में आपात स्थिति से निपटने और लोगों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने रात में ब्लैकआउट के सरकारी आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। अमृतसर डीसी साक्षी साहनी ने साफ कहा कि जिले के सभी दुकानों, होटलों और रेस्तरां को रात के समय पूरी तरह ब्लैकआउट करना होगा।

उन्होंने बताया कि भारत और पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 1968 के अनुसार यह कदम उठाया गया है ताकि किसी भी खतरे या आपात स्थिति में नुकसान से बचा जा सके। हालांकि, कुछ प्रतिष्ठान इन नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जो सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकता है।

अमृतसर डीसी ने जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त को फील्ड में निगरानी करने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। साथ ही, उन्होंने लोगों से प्रशासन का साथ देने और नियमों के उल्लंघन की सूचना देने की अपील की है।

ये भी देखे: चंडीगढ़: सायं 7 बजे बंद हो जाएंगे मार्केट, स्कूल, कॉलेज बंद, जमाखोरी पर रोक

You may also like