Praveen Sood Tenure Extended: केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) निदेशक प्रवीण सूद के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया। सूद ने 25 मई 2023 को दो साल के लिए सीबीआई निदेशक का पद संभाला था।
अधिकारियों के मुताबिक, उनके कार्यकाल को बढ़ाने का निर्णय सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति की बैठक में लिया गया। इस बैठक में भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल थे।
चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 24 मई 2025 से एक साल के लिए सूद के कार्यकाल को मंजूरी दी।
प्रवीण सूद 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। सीबीआई निदेशक बनने से पहले वे कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) थे।
1964 में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में जन्मे सूद ने आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और 22 साल की उम्र में आईपीएस में शामिल हुए। उन्होंने आईआईएम बेंगलुरु और न्यूयॉर्क के सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय के मैक्सवेल स्कूल ऑफ़ गवर्नेंस से पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है।
ये भी देखे: CBI को मिली बड़ी कामयाबी, UAE से लाई दो वांटेड अपराधी, देखे डिटेल्स