Russia on Operation Sindoor: भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान के आतंकवाद को करारा जवाब दिया है। पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकाने पर हमला किया। भारत द्वारा किए गए हवाई हमले के बाद रूस की प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें रूस ने दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव को लेकर चिंता व्यक्त की है।
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा, “पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव से हम बेहद चिंतित हैं।” रूस आतंकवाद की निंदा करता है और हम उसके सभी रूपों का विरोध करते है।
रूस इस बात पर बल देता है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को ऐसे सभी आतंकवादियों से निपटने के लिए एकजुट प्रयास करने की आवश्यकता है। हम संबंधित पक्षों से संयम बरतने की अपील करते हैं ताकि स्थिति और अधिक न बिगड़े।
मारिया ज़खारोव ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में कहा, ‘हमें उम्मीद है कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद 1972 के शिमला समझौते और 1999 के लाहौर समझौते के प्रावधानों के अनुसार, द्विपक्षीय आधार पर शांतिपूर्ण, राजनीतिक और रणनीतिक रूप से अपने मतभेदों को सुलझा लेंगे।’
ये भी देखे: Operation Sindoor: इजरायल का भारत को समर्थन, अमेरिका का भी आया बयान