Operation Sindoor Update: भारतीय सेना ने 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लिया। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति को इस कार्रवाई के बारे में सूचित किया। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नौ राज्यों के मुख्यमंत्रियों, डीजीपी और मुख्य सचिवों के साथ बैठक की है। बैठक के दौरान अमित शाह ने युद्ध जैसे हालात के बीच सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और उसका जायजा लिया। केंद्र सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है।
भारतीय सेना ने मंगलवार और बुधवार की रात पाकिस्तान में नौ आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। हमले में आतंकवादियों के ठिकाने नष्ट हो गए हैं। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नौ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री तथा लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल शामिल है।
ये भी देखे: Operation Sindoor: राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में कल होगी सर्वदलीय बैठक