Operation Sindoor: भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (pok) में 9 आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए। आपको बता दे कि जानकारी मिल रही है की इस एयर स्ट्राइक में करीब 100 आतंकी मारे गए है। वही इससे अधिक घायल बताए जा रहे है। अब इसके बाद हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पंजाब सरकार ने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल सुबह 11 बजे शहीद भगत सिंह नगर और दोपहर 3 बजे जालंधर पहुंचने वाले थे। यहां उन्हें गांव की रक्षा समितियों के साथ बैठक करनी थी।
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी एक्स पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। हमें अपनी भारतीय सेना और अपने बहादुर सैनिकों पर गर्व है। 140 करोड़ देशवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। पंजाब के लोग सैनिकों के साहस और उत्साह के लिए देश की सेना के साथ खड़े हैं।
सीएम मान ने अपने एक्स पर लिखा – आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। हमें अपनी भारतीय सेना और अपने बहादुर सैनिकों पर गर्व है। 140 करोड़ देशवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। पंजाब के लोग सैनिकों के साहस और उत्साह के लिए देश की सेना के साथ खड़े हैं।
ये भी देखे: ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें