नई दिल्ली, 6 मई 2025 : Pakistani actress Bushra Ansari : भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के बीच अब पाकिस्तानी अदाकारा बुशरा अंसारी pakistan actor bushra ansari ने गीतकार जावेद अख्तर की आलोचना की है, क्योंकि उन्होंने पिछले महीने पहलगाम आतंकवादी pahalgon attack हमले के बाद पाकिस्तान pakisatn की आलोचना की थी। जानकारी के अनुसार अदाकारा बुशरा ने विदेश यात्रा travel के दौरान कहा कि जावेद को इस मामले पर बात करना बंद कर देना चाहिए। जावेद के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मरने में आपके दो घंटे रह गए हैं।
जावेद javed की आलोचना करते हुए, बुशरा ने उनका नाम लिए बिना कहा, हमारे तथाकथित लेखक, उनको तो बहाना ही चाहिए था। वास्तव में उनको तो मकान किराय पे नहीं मिलता था बॉम्बे में। मरने में आपके दो घंटे रह गए हैं, ऊपर से आप इतनी फिजूल बातें कर रहे हैं।
जानिए क्या बोले थे अख्तर
अदाकार जावेद अख्तर javed akhtar का कहना है कि पहलगाम हमले के बाद कश्मीरियों को परेशान करना पाकिस्तान के दुष्प्रचार की पुष्टि करता है, वे भारत के प्रति वफादार हैं। बता दें कि पाकिस्तान पर अख्तर कई बार अपना गुस्सा निकाल चुके हैं, जिसे लेकर अब जवाब आया है।
यह भी देखें : भारत ने पाक अभिनेताओं के अकाउंट किए भारत में बैन