हाउस अरेस्ट विवाद के बाद अब एजाज खान पर लगा रेप का आरोप, एक्टर फरार

by Manu
एजाज खान

Ajaz Khan news: अभिनेता एजाज खान की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले हाउस अरेस्ट शो को लेकर विवाद और FIR, और अब मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है। एक अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एजाज के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

पीड़िता का कहना है कि एजाज ने उन्हें अपने शो हाउस अरेस्ट में होस्ट की भूमिका देने के बहाने बुलाया था। शूटिंग के दौरान एजाज ने पहले उन्हें प्रपोज किया, फिर धर्म बदलकर शादी का वादा किया। इसके बाद वह पीड़िता के घर गए और उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया। रविवार शाम को पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर चारकोप पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने एजाज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 64, 64(2 M), 69 और 74 के तहत मामला दर्ज किया है। लेकिन केस दर्ज होने के बाद से एजाज पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उनका फोन स्विच ऑफ है, और जब पुलिस उनके घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिले। पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है।

गौरतलब है कि एजाज खान हाल ही में अपने रियलिटी शो हाउस अरेस्ट को लेकर चर्चा में रहे हैं, जो Ullu App पर रिलीज हुआ था। इस शो में वह होस्ट थे, लेकिन कुछ एपिसोड्स में आपत्तिजनक सीन और लड़कियों के कपड़े उतरवाने जैसे कंटेंट की वजह से शो और एजाज की जमकर आलोचना हुई। शो को बैन करने की मांग भी उठ चुकी है।

ये भी देखे: ULLU House Arrest: रियलिटी शो हाउस अरेस्ट में न्यूडिटी परोसने वाले एजाज खान पर FIR

You may also like