दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप

by Manu
पूर्वा एक्सप्रेस

Poorva Express Fire: शनिवार सुबह दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU) रेल मंडल के गंजख्वाजा स्टेशन के पास ट्रेन की पार्सल बोगी में अचानक आग लग गई। घटना तब हुई जब ट्रेन DDU स्टेशन से कुछ ही दूरी तय कर चुकी थी और यात्रियों ने पार्सल बोगी से धुआं निकलता देखा। उन्होंने तुरंत रेल कर्मचारियों को सूचना दी।

रेल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को रोक दिया। जांच में पता चला कि पार्सल बोगी के ब्रेक पैड जाम हो गए थे, जिसके चलते ब्रेक बाइंडिंग की स्थिति बनी। इस कारण ब्रेक अत्यधिक गर्म हो गए और आग लग गई। ब्रेक बाइंडिंग तब होती है जब ब्रेक पूरी तरह खुल नहीं पाते और लगातार रगड़ से गर्मी पैदा करते हैं।

रेल कर्मचारियों ने फुर्ती से पूर्वा एक्सप्रेस में लगी आग पर काबू पा लिया। आग दूसरी बोगियों तक नहीं फैली और एक बड़ा हादसा टल गया। आग बुझाने के बाद रेलवे की तकनीकी टीम ने पार्सल बोगी और ट्रेन के अन्य हिस्सों की गहन जांच की। जब यह सुनिश्चित हो गया कि ट्रेन पूरी तरह सुरक्षित है, तब इसे गया की ओर रवाना किया गया। रेलवे ने इस घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी देखे: रेलवे ने लोको पायलटों को भोजन और शौचालय के लिए ब्रेक देने से किया इनकार

You may also like