ठाणे, 3 मई 2025: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शनिवार सुबह एक महिला और उसकी तीन बेटियाँ अपने घर में मृत पाई गईं है । पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है।
यह घटना भिवंडी इलाके में हुई और इसका पता तब चला जब मृत महिला का पति अपनी नाइट शिफ्ट के बाद घर लौटा और उसने दरवाजा बंद पाया।
जानिए वारदात का पता कैसे लगा
अधिकारियों ने बताया कि जब उसने खिड़की से अंदर झाँका तो उसने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को फंदे से लटका हुआ देखा था। पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कथित आत्महत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
नारपोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कृष्णराव खराडे ने कहा- एक महिला और उसकी तीन बेटियाँ अपने घर में फंदे से लटकी हुई पाई गईं। हमें एक नोट मिला है और मामले की जाँच की जा रही है।” अधिकारियों ने बताया कि वे परिवार की पृष्ठभूमि की भी जाँच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बम की कॉल, पुलिस सतर्क