भारत ने ब्लॉक किया पाकिस्तानी क्रिकेटरों के इंस्टाग्राम हैंडल, देखे नाम

by Manu
पाकिस्तानी क्रिकेटर इंस्टाग्राम ब्लॉक

Pakistani Cricketers Instagram Ban In India: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। भारत सरकार ने पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाते हुए एक और बड़ा कदम उठाया है। पहले कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों, नेताओं और संगठनों के यूट्यूब चैनल भारत में बंद किए गए, और अब सरकार ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर भी ताला लगाने का फैसला किया है।

केंद्र सरकार के निर्देश पर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं। इन खिलाड़ियों के भारत में लाखों प्रशंसक हैं, लेकिन पहलगाम हमले के बाद भारत ने सख्त कदम उठाया है।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई। जांच में पता चला कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान से संचालित लश्कर-ए-तैयबा का हाथ था। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने न सिर्फ हमले की निंदा नहीं की, बल्कि भारत का मजाक उड़ाया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों के सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद करने शुरू किए। शोएब अख्तर, बासित अली, कई पाकिस्तानी न्यूज चैनलों और स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनलों के अकाउंट भी बंद कर दिए गए हैं।

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने तो हद ही कर दी। हमले की निंदा करने के बजाय उन्होंने भारत से सबूत मांगे। एक वायरल वीडियो में अफरीदी ने कहा कि भारत बिना जांच के जल्दबाजी में पाकिस्तान पर इल्जाम लगा रहा है, और उनके आरोप बेबुनियाद हैं।

ये भी देखे: रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका संग मनाया अपना 38वां जन्मदिन, देखे तस्वीर

You may also like