Ahmedabad Demolition Case: अहमदाबाद की चंदोला झील को ‘मिनी बांग्लादेश’ बनाने वाले लल्लू बिहारी को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से हिरासत में लिया। क्राइम ब्रांच ने लल्लू बिहारी को राजस्थान से गिरफ्तार किया। वो मूल रूप से अजमेर, राजस्थान का रहने वाला है। चंदोला झील पर बुलडोजर एक्शन शुरू होने से पहले ही वह फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच की टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में पुलिस राजस्थान गई थी।
क्राइम ब्रांच की टीम ने चंदोला को मिनी बांग्लादेश बनाने वाले लल्लू बिहारी के घर पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान नकदी, सोने व चांदी के जेवरात बरामद हुए। लगभग 95 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा खाता बही भी मिली। बैंक पासबुक सहित दस्तावेज जब्त कर लिए गए।
आरोपी लल्लू बिहारी के चारों मकानों व गोदामों की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। बता दे कि उसकी चार पत्नियाँ हैं और चारों पत्नियाँ अलग-अलग घरों में रहती हैं।
पुलिस ने दानिलिमडा स्थित नूर अहमदी सोसाइटी, मुखी चैंबर फ्लैट, इसानपुर स्थित रफीक होटल और इसानपुर स्थित एक गोदाम में तलाशी अभियान चलाया। दानिलिम्दा के घर से एक पैसा गिनने की मशीन भी मिली। इसके अतिरिक्त, किराये के समझौते, किराये की रसीदें, फार्म हाउस और भवन के दस्तावेज जब्त किए गए। लल्लू बिहारी के घर से दस्तावेजों से भरे बैग जब्त किये गये।
ये भी देखे: गुजरात कांग्रेस नेता ठाकरशी रबारी को अफीम मामले में राजस्थान कोर्ट ने भेजा जेल