Vizhinjam Port : पीएम मोदी ने किया विझिनजाम बंदरगाह का उद्घाटन, विपक्ष के लिए कही ये बात!

by Manu
विझिनजाम बंदरगाह उद्घाटन

PM Modi Inaugurates Vizhinjam Port in Kerla: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केरल में विझिनजाम अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह (Vizhinjam Port ) का उद्घाटन किया। इस समारोह में केरल के मुख्यमंत्री और उनके साथ ही शशि थरूर भी शामिल हुए। उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज का कार्यक्रम के बाद कई लोगों को नींद नहीं आएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुख्यमंत्री विजयन भी यहां बैठे हैं, वे INDIA गठबंधन (INDIA alliance) के मजबूत स्तंभ हैं। शशि थरूर भी बैठे हैं। आज का कार्यक्रम कई लोगों को सोने नहीं देगा। यह संदेश वहां पहुंच गया है जहां इसे पहुंचना था।

पीएम मोदी ने आदि शंकराचार्य पर कहा, आज भगवान आदि शंकराचार्य जी की जयंती है। तीन साल पहले मुझे उनके जन्मस्थान पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। केरल से निकले आदि शंकराचार्य ने देश के कोने-कोने में मठों की स्थापना कर राष्ट्र की चेतना को जगाया है।

विझिनजाम बंदरगाह (Vizhinjam Port ) को लगभग 8800 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। आने वाले समय में इसकी ट्रांसशिपमेंट हब क्षमता तीन गुना बढ़ जाएगी। इसे एक बड़े मालवाहक जहाज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। अब तक भारत की 75 प्रतिशत ट्रांसशिपमेंट गतिविधियां बंदरगाहों के माध्यम से की जाती थीं। परिणामस्वरूप देश को भारी नुकसान उठाना पड़ा। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। पहले विदेश में खर्च किया जाने वाला धन अब स्थानीय विकास के लिए उपयोग किया जाएगा। इससे विझिंजम और केरल के लोगों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा होंगे।

ये भी देखे: WAVES 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने WAVES समिट का उद्घाटन किया, 4 दिन चलेगा सम्मेलन

You may also like