चंडीगढ़ में गर्मी से राहत! रातभर बारिश के बाद मौसम सुहाना

by chahat sikri
चंडीगढ़ में गर्मी से राहत!

चंडीगढ़, 2 मई 2025: चंडीगढ़ वासियों को गुरुवार रात भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। वीरवार देर रात मौसम ने करवट बदली और बरसात शुरू हो गई थी।वहीं शुक्रवार सुबह भी बरसात से माैसम सुहाना हो गया था।

36 डिग्री सेल्सियस तापमान का रिकॉर्ड

वीरवार को शहर में हल्की धूप तो जरूर निकली थी। लेकिन तेज हवाओं ने गर्मी के असर को कम किया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह संकेत है कि हवाओं और बदलते मौसम के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है

मौसम केंद्र ने बताया है कि आने वाले पांच दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हाल ही में शहर का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन अगले पांच दिनों में यह गिरकर 33 डिग्री तक आ सकता है। इससे न केवल गर्मी का प्रकोप कम होगा। बल्कि मौसम भी सुहाना हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय हवाओं की सक्रियता के कारण हो रहा है। जिससे नमी बढ़ी है और आसमान में बादल छा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़-मोहाली में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की बरामदगी

You may also like