Raid 2 : अजय देवगन की रेड 2 ने अन्य फिल्मों को दी कड़ी टक्कर

by TheUnmuteHindi
raid 2

मुंबई, 2 मई 2025 : Raid 2 : अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रेड 2’ 1 मई May को बड़े पर्दे पर आ चुकी है तथा जमकर कुलेक्शन भी कर रही है। बता दें कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस box office पर अच्छी शुरुआत की है तथा इस क्राइम ड्रामा में अजय देवगन ajay devgun एक बार फिर ईमानदार आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में नजर आए, जिसने अन्य बड़ी फिल्मों movie’s से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद प्रभावशाली कमाई की।

बॉलीवुड bollywood सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म रेड 2 raid 2 को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सूर्या अभिनीत तमिल फिल्म रेट्रो और नानी अभिनीत तेलुगु फिल्म हिट से कड़ी टक्कर मिली है। अजय की सीक्वल ने गुरुवार को 18.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रेट्रो ने 19.25 करोड़ रुपये और हिट ने 18 करोड़ रुपये कमाए।

2018 का है सीक्वल

2018 की हिंदी फिल्म रेड raid की सीक्वल, राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म movie भ्रष्टाचार, सत्ता और उच्च-दांव नाटक की दुनिया में उतरती है। अजय आयकर अधिकारी अमय पटनायक के रूप में लौटते हैं, जहां वह अपने प्रतिद्वंद्वी दादाभाई का सामना करते हैं, जिसका किरदार रितेश देशमुख ने निभाया है।

यह भी देखें : शाहरुख खान की नई मूवी ‘किंग’ में नजर आएंगे ये सितारे, जाने कब शुरू होगी शूटिंग

You may also like