Pakistan Bans Indian Songs: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त फैसले लिए हैं जिसमें सिंधु जल समझौता को रोकना शामिल है। इसके साथ भारत ने कई पाकिस्तानी कलाकार के सोशल मीडिया प्रोफाइल भारत में बैन कर दिए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान में पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन ने पूरे देश में भारतीय गानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन ने जहां भारतीय गानों पर प्रतिबंध लगा दिया है, वहीं पाकिस्तानी सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान ने अब बॉलीवुड गानों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इस मामले में पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा, ‘अब पाकिस्तानी FM रेडियो स्टेशनों पर भारतीय गाने नहीं बजाए जाएंगे।’ यह भी कहा गया कि यह निर्णय पूरे देश को ध्यान में रखकर लिया गया है।
जैसा की आपको बताया भारत सरकार ने कई बड़े पाकिस्तानी सितारों को भी सोशल मीडिया से बैन करने का फैसला लिया था। इस लिस्ट में हनिया आमिर, माहिरा खान, आयजा खान, इकरा अजीज जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।
ये भी देखे: भारत के हमले से डरा पाकिस्तान दुनिया भर से मांग रहा मदद, 57 मुस्लिम देशों से OIC में मांगा समर्थन