strong storm and thunderstorm : तेज तूफान और आंधी के कारण हुए हादसे में चार की मौत

by TheUnmuteHindi
twister

नई दिल्ली, 2 मई 2025 : strong storm and thunderstorm : गत रात्रि चली तेज आंधी और तूफान के साथ तेज बारिश ने लोगों का जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त करके रख दिया है, जिस कारण जहां कई जगहों पर बड़े वृक्ष tree गिरे हैं, वहीं बड़े हादसे भी घटित हुए हैं, जिनमें कई लोगों ने अपनी जान भी गंवा dead दी है।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में delhi शुक्रवार तडक़े आए तेज तूफान के दौरान एक घर पर पेड़ tree गिरने से एक ही परिवार के कम से कम चार लोगों four people की मौत dead हो गई, जिसमें तीन बच्चे और उनकी मां शामिल हैं, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान ज्योति (28), आर्यन (7), ऋषभ (5) और प्रियांश (7 महीने) के रूप में हुई है। उनके पिता अजय (30) छाती और कलाई पर मामूली चोटों के साथ बच गए।

दमकलकर्मियों ने बचाई लोगों की जान

अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें सुबह 5.24 बजे जाफरपुर इलाके से घर गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद दक्षिण-पश्चिम दिल्ली delhi के खरखरी नाहर गांव में तुरंत तीन दमकल गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया। जैसे ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, उन्होंने पाया कि एक बड़ा पेड़ गिरने से एक ट्यूबवेल का कमरा ढह गया था और कुछ लोग मलबे के नीचे फंसे हुए थे।

दिल्ली फायर सर्विस delhi fire service के अधिकारियों ने जानकारी देते बताया कि तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और एक ही परिवार के पांच लोगों को बाहर निकाला गया और राव तुला राम अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कई जगह हादसे हुए हें, जिनको लेकर बचाव कार्य जारी हैं।

यह भी देखें : देशभर में बदला मौसम, बिहार में बिजली गिरने से 60 लोगों की मौत, किसान चिंतित

You may also like