Muzaffarnagar News: शराब के नशे में धुत युवक ने पीट-पीटकर की अपने पिता की हत्या

by Manu
मुजफ्फरनगर में हत्या

Muzaffarnagar News: जानसठ के अहरोड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना मेसामने आई है। शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने 72 वर्षीय बुजुर्ग पिता सुंदर पाल वाल्मीकि की तवे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह वारदात बुधवार रात की है, जब मिंटू (मृतक का बेटा) नशे में घर लौटा और किसी बात पर अपने पिता से उसका विवाद हो गया। गुस्से में आकर मिंटू ने रोटी सेंकने वाले तवे से सुंदर पाल पर ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद मिंटू फरार हो गया।

रातभर सुंदर पाल का शव घर में ही पड़ा रहा। गुरुवार सुबह गांव वालों को शव दिखाई देने पर घटना का पता चला, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी मिंटू की तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव के लोगों में इस घटना के बाद काफी आक्रोश देखा गया।

ये भी देखे: अमेठी: उधारी के हजार रुपए के लिए दोस्त ने की अपने ही दोस्त की हत्या, जाने पूरा मामला

You may also like