चंडीगढ़, 1 मई 2025: मई में भारत के अधिकांश भागों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गर्म दिनों की संख्या सामान्य से चार दिन अधिक रहने का अनुमान है।
दूसरी ओर, राजस्थान के बाड़मेर में अप्रैल में गर्मी ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बुधवार को दिन का तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 29 अप्रैल 2014 को तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मध्य प्रदेश में मई माह में भीषण गर्मी पड़ने का सिलसिला जारी है। पिछले 10 सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे जिलों में तापमान 48 डिग्री को पार कर गया है। इस बार भी ऐसी ही गर्मी पड़ सकती है।
अप्रैल माह में देश में 72 दिन गर्म लहर वाले दिन दर्ज किये गये। राजस्थान और गुजरात में 6 से 11 दिनों तक तथा पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 4 से 6 दिनों तक गर्म लहर चली। आमतौर पर यहां दो से तीन दिन तक गर्मी रहती है।
यह भी पढे: गर्मियों में ठंडक का अहसास—ये 10 ड्रिंक्स रखेंगे आपको हाइड्रेटेड!