Gold Price in India: अक्षय तृतीया के दिन, 30 अप्रैल को सोने की कीमतों (सोना का भाव) में उतार-चढ़ाव देखा गया। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 97,693 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,563 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,547 रुपये और 22 कैरेट सोना 89,417 रुपये रहा।
बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना का भाव 97,535 रुपये और 22 कैरेट 89,405 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोना 97,541 रुपये और 22 कैरेट 89,411 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका।
हालांकि, 22 अप्रैल को सोने की कीमत ने एक लाख रुपये का रिकॉर्ड स्तर छुआ था, लेकिन उसके बाद से कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। अक्षय तृतीया को सोना खरीदना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, और इस दिन लोग परंपरागत रूप से सोना खरीदते हैं।
वेंचर सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की कीमत 1,000 रुपये प्रति बैरल तक पहुंच सकती है। पिछले साल 2024 में अक्षय तृतीया पर सोना 73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब 95,000 से 96,000 रुपये के बीच बिक रहा है। यानी, एक साल में सोने की कीमत में करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
ये भी देखे: Gold Price: सोने की कीमतों में आई उछाल, जानें हर शहरों मे आज का भाव