जौनपुर में 67 वर्षीय वृद्ध ने 5 साल के बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, लोगों में आक्रोश

by Manu
दुष्कर्म

जौनपुर, 30 अप्रैल 2025: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के तेजीबाजार क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ 67 वर्षीय वृद्ध ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद आम लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों को आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस आगे की जांच तेज कर दी है।

घटना सोमवार देर शाम की है, जब यह बच्ची अपने घर से एक धर्मस्थल की ओर जा रही थी। तभी 67 साल के रामजी रावत ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची किसी तरह घर पहुंची और अपनी दादी को सारी बात बताई। इसके करीब तीन घंटे बाद पिता थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि पिता की तहरीर पर रामजी रावत के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

ये भी देखे: GUJRAT: 7 वर्षीय बच्ची के साथ 60 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, सामान खरीदने दुकान गई थी बच्ची

You may also like