unauthorized colonies were demolished : अवैध कालोनियों खिलाफ पुडा का शिकंजा, अन अधिकारित कालोनियां गिराई

by TheUnmuteHindi
PDA

पटियाला, 25 अप्रैल : गैर- कानूनी कब्जों और अनअधिकारित कालोनियों unauthorized colonies के विकास को रोकने के लिए एक फैसलाकुन्न कदम उठाते हुए, पटियाला विकास अथारिटी ने हलका सनौर और हलका घनौर में पड़ते जलालपुर, चौरा और हसनपुर प्रोहतां में स्थित तीन अनअधिकारित कालोनियों unauthorized colonies को गिरा demolished दिया है। यह कार्यवाही पीडीए के मुख्य प्रशासक मनीषा राणा और अतिरिक्त मुख्य प्रशासक जशनप्रीत कौर गिल की निगरानी में की गई।
मनीषा राणा ने बताया कि पीडीए की तरफ से गैरकानून्नी निर्माण गिराने की यह कार्यवाही योजनाबद्ध शहरी विकास को यकीनी बनाने और कानून के शासन को बरकरार रखने के लिए चल रहे यत्नों का हिस्सा है। यह अनअधिकारित कलोनियां unauthorized colonies स्थापित इमारती नियमों का उल्लंघन करती पाई गई और इनमें जरूरी प्रवानगियों की कमी थी।

अन्य अन अधिकारित कलोनियों के लिए कोई जगह नहीं : मनीषा राणा

पीडीए के मुख्य प्रशासक मनीषा राणा ने गैर- कानूनी निर्माणों विरुद्ध सखत कार्यवाही करने की अपनी वचनबद्धता को दोहराया है और नागरिकों और डिवैलपरों को किसी भी विकास गतिविधियों को शुरू करने से पहले कानूनी प्रक्रियाओं की सख़्ती के साथ पालना करने और सभी जरूरी इजाजतें प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अन अधिकारित कलोनियों unauthorized colonies के लिए पटियाला में कोई जगह नहीं है।

आम लोग प्लाट खरीदने समय पर पूरी तरह सुचेत रहें : जशनप्रीत गिल

इस मौके बातचीत करते पीडीए की अतिरिक्त मुख्य प्रशाशक जशनप्रीत कौर गिल Additional Chief Administrator Jashanpreet Kaur Gill ने कहा कि आम लोग प्लाटों को खरीदने समय पर सुचेत रहें। मैडम गिल ने लोगों को सलाह दी है कि वह प्लाट या किसी अन्य जगह खरीदने से पहले सम्बन्धित अधिकारियों या सम्बन्धित विभागों से किसी भी जमीन या जायदाद की कानूनी स्थिति की पुष्टि करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में कानूनी और वित्तीय पेचीदगियों से बचने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण है। जशनप्रीत कौर गिल ने कहा कि पीडीए प्रशासन सभी शहरी योजनाबंदी पहलकदमियों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने और क्षेत्र में टिकाऊ विकास को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों को पुड्डा से पूरी तरह से पास कालोनियों में ही प्लाट लेकर घर बनाने चाहिएं। इस मौके पीडीए के डीटीपी सीमा कौशल और एटीपी गुरिन्दर सिंह और पूरी टीम मौजूद रही।

यह भी देखें : सनौर से जोडिय़ां सडक़ों तक भू माफिया द्वारा अवैध कब्जों की प्रशासनिक अधिकारियों ने की जांच

You may also like