पाक पीएम शाहबाज ने भारत के खिलाफ लिए जवाबी फैसले, शिमला समझौता रद्द करना भी शामिल

by Manu
शाहबाज

Pakistan News: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने आज एक महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठक बुलाई। यह बैठक शाहबाज शरीफ की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक में पाकिस्तान के तीनों सेना प्रमुखों, महत्वपूर्ण मंत्रियों तथा शीर्ष असैन्य एवं सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया। पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में कई निर्णय लिए गए। पाकिस्तान ने कहा कि अगर भारत पानी रोकेगा तो इसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा।

पाकिस्तान ने भारत के साथ सभी द्विपक्षीय समझौतों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

पाकिस्तान ने क्या क्या फैसला लिया ..

1. पाकिस्तान ने शिमला समझौते को भी रोक दिया।
2. पाकिस्तान ने वाघा सीमा भी बंद कर दी।
3. पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया।
4. पाकिस्तान ने देश में मौजूद सभी भारतीयों को 30 अप्रैल तक देश छोड़ने का आदेश जारी किया है।

पाकिस्तान ने भारत से आने-जाने वाली वाणिज्यिक उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। पाकिस्तान भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने तथा राजनयिक संबंधों को कम करने के निर्णय से नाराज है।

पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत ने बुधवार को पाकिस्तान को कई निर्णय लेकर कड़ा संदेश दिया, जिसमें पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों में भारी कटौती, छह दशक से अधिक पुरानी सिंधु जल संधि को निलंबित करना और अटारी चेकपोस्ट को बंद करना शामिल है।

ये भी देखे: पहलगाम आतंकी हमला: भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान में हलचल, बुलाई आपात बैठक

You may also like