Modi on Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार के दौरे पर हैं। उन्होंने राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर मधुबनी में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “हमने हमले में अपने परिजनों को खो दिया है, पूरा देश पीड़ितों के साथ खड़ा है।” हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। दुश्मनों ने यह हमला सिर्फ निर्दोष पर्यटकों पर ही नहीं किया है, बल्कि भारत की आस्था पर भी किया है। दोषी आतंकवादियों और और उनके समर्थकों को ऐसी सजा मिलेगी जो उनकी कल्पना से भी अधिक कठोर होगी। हम उन्हे दुनिया के आखरी छोर तक उन्हे नहीं छोड़ेंगे। वह से भी आतंकियों को हम मिट्टी में मिला देंगे।
उन्होंने आगे कहा कि, मैं पूरी दुनिया को बताना चाहता हूं कि भारत हर आतंकवादी को ढूंढ़कर मार डालेगा। हम इस हमले में न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हम आतंकवादियों को सख्त से सख्त सजा देंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के दौरान ज्यादा समय हिंदी में ही बात की। लेकिन पहलगाम पर जब दुनिया को संदेश देने की बात आई तो उन्होंने इंग्लिश में साफ संदेश दिया ताकि पूरी दुनिया इसे सुने। अपने जो बातें आपने पढ़ीं उन्हें पीएम मोदी ने जानबूझकर इंग्लिश में बोला ताकि दुनिया को उनका मैसेज एकदम साफ और स्पष्ट जाए।
ये भी देखे: पहलगाम आतंकी हमला: भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान में हलचल, बुलाई आपात बैठक