पहलगाम आतंकी हमला: कश्मीर की खूबसूरत वादियों की शांतिपूर्ण यात्रा मंगलवार को एक त्रासदी में बदल गई है। जब आतंकवादियों ने लोगों के एक समूह पर गोलीबारी की जिसमें ज़्यादातर पर्यटक थे। जिसमें 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। यह हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में नागरिकों पर सबसे घातक हमलों में से एक था।सभी 26 पीड़ित पुरुष थे।
यह पहलगाम आतंकी हमला पहलगाम के घास के मैदानों में हुआ, जहां भारत के विभिन्न भागों से लोग छुट्टियां मनाने के लिए एकत्र हुए थे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुष्टि की कि मृतकों में पांच लोग राज्य के थे।
यहां पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों की पूरी सूची है:
1. सुशील नैथ्याल, इंदौर
2. सैयद आदिल हुसैन शाह, पहलगाम
3.हेमंत सुहास जोशी, मुंबई
4. विनय नरवाल, हरियाणा
5. अतुल श्रीकांत मोनी, महाराष्ट्र
6. नीरज उधवानी, उत्तराखंड
7. बिटन अधिकारी, कोलकाता
8. सुदीप न्यूपाने, नेपाल
9.शुभम द्विवेदी,कानपुर
10. प्रशांत कुमार सत्पथी, मलेश्वर ओडेसा
11. मनीष रंजन, बिहार
12. एन रामचन्द्र, केरल
13 संजय लक्ष्मण लाली, ठाणे
14. दिनेश अग्रवाल, चंडीगढ़
15. समीर गुहार, कोलकाता
16. दिलीप दसाली, मुंबई
17. जे सचचंद्र मोली, विशाखापत्तनम
18. मधुसूदन सोमीसेट्टी, बेंगलुरु
19. संतोष जागड़ा, पुणे
20. मंजू नाथ राव, कर्नाटक
21. कस्तुबा गनवोटे, पुणे
22. भारत भूषण, बेंगलुरु
23. सुमित परमार, गुजरात
24. यतेश परमार, गुजरात
25. तागेहेलिंग, अरुणाचल प्रदेश
26. शैलेशभाई एच हिम्मतभाई कलाथिया, गुजरात
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमला: तीन आतंकियों के स्केच जारी, जांच तेज!