Pahalgam Attack Terrorist Sketch Released: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों का पहला स्केच जारी कर दिया गया है। इन आतंकवादियों की पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने के बाद ये आतंकवादी पास के पहाड़ी जंगल में छिप गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
जिस रास्ते से ये आतंकवादी पहलगाम पहुंचे, उसका भी खुलासा हो गया है। सुरक्षा बलों से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच में पता चला है कि ये आतंकी करीब 2 सप्ताह पहले भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे। फिर वह राजौरी और वधावन होते हुए पहलगाम पहुंचे। यह रियासी उधमपुर इलाके में पड़ता है।
इस आतंकवादी हमले में मारे गए पुणे के एक व्यापारी की बेटी ने दावा किया कि आतंकवादियों ने पुरुष पर्यटकों से उनका धर्म पूछने के बाद उन्हें गोली मार दी। 26 वर्षीय अशावरी ने कहा, “वहां कई पर्यटक मौजूद थे, लेकिन आतंकवादियों ने विशेष रूप से पुरुष पर्यटकों को निशाना बनाया और उनसे पूछा कि वे हिंदू हैं या मुसलमान।”
असावरी ने बताया कि हमलावर स्थानीय पुलिस की वर्दी में थे। उन्होंने कहा, “हम तुरंत सुरक्षा के लिए पास के एक तंबू में छिप गये।” छह-सात अन्य पर्यटक भी वहां आ पहुंचे। गोलियों से बचने के लिए हम सब ज़मीन पर लेट गए। तब हमने सोचा कि शायद आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।
ये भी देखे: Pahalgam Attack Update: आतंकियों ने हमले से पहले की थी ‘रेकी’, हमले की वीडियो रिकार्डिंग भी की