शाहजहांपुर में चेकपोस्ट पर महिला की दर्दनाक मौत!

by chahat sikri
शाहजहांपुर में दर्दनाक मौत!

शाहजहांपुर, 21 अप्रैल 2025: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी की एक पुलिस उपनिरीक्षक ने मोटरसाइकिल पर डंडा मारा जिसके बाद कथित तौर पर चेकपोस्ट पर मोटरसाइकिल से गिरकर 34 वर्षीय एक महिला की ट्रक के नीचे कुचलकर मौत हो गई है।

स्थानीय लोगों द्वारा विरोध स्वरूप सड़क जाम करने के बाद सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार को निगोही क्षेत्र में धुलिया मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान हुई।उन्होंने बताया कि आरोप है कि कल्याणपुर निवासी प्रदीप अपनी पत्नी अमरावती के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।तभी उपनिरीक्षक ने उनकी मोटरसाइकिल पर डंडा मार दिया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया था ।अमरावती मोटरसाइकिल से गिर गई और एक डम्पर ट्रक ने उसे कुचल दिया। अधिकारी ने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप सड़क जाम कर दी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने करीब दो बजे नाकाबंदी हटा ली।

द्विवेदी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) देवेन्द्र कुमार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।निगोही थाने के उपनिरीक्षक ऋषिपाल और ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तिलहर से भाजपा विधायक सलोना कुशवाह ने कहा कि पुलिस नियमित रूप से जांच करती है, लेकिन उन्हें संयम और संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए, खासकर स्थानीय लोगों के प्रति।उन्होंने कहा कि प्रशासन मामले की गहन जांच कर रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है जिसमें कुशवाहा पुलिस के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त कर रही हैं।उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है। यह शादी का मौसम है और मैंने पहले ही पुलिस को रोजाना जांच न करने की सलाह दे दी है।

यह भी पढ़ें: हमीरपुर की शादी में नीले ड्रम का अजीबोगरीब उपहार!

You may also like