Bokaro Encounter News: झारखंड के बोकारो जिले के लुगु पहाड़ियों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सुरक्षा बलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली विवेक दास्ते भी शामिल है। घटनास्थल से एक INSAS राइफल, एक सेल्फ-लोडिंग राइफल और अन्य हथियार बरामद किया गया है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने एक बयान में कहा कि झारखंड के बोकारो जिले के ललपनिया क्षेत्र की लुगु पहाड़ियों में सोमवार (21 अप्रैल) सुबह राज्य पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में आठ नक्सली मारे गए। फिलहाल अभी तक किसी भी सैनिक के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
आपको बता दे कि इस वर्ष अब तक झारखंड में पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 11 नक्सली मारे जा चुके हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इस वर्ष तक झारखंड को पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। झारखंड पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में पुलिस ने 244 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। वही पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नौ नक्सली मारे गए। 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में चार जोनल कमांडर, एक सब-जनरल कमांडर और वही तीन एरिया कमांडर भी शामिल हैं।
ये भी देखे: सुकमा में नक्सलियों पर बड़ी चोट: गोगुंडा पहाड़ियों पर मुठभेड़, 16 नक्सली ढेर