पटियाला, 21 अप्रैल : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में पंजाब शिक्षा क्रांति के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र में सुधार और विद्यार्थियों के लिए बेहतर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए एक अहम कदम उठाते पंजाब विधान सभा के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर विधायक हलका शुतराना के बेटे गुरमीत सिंह विक्की, महंगा सिंह बराड़, कोआरडीनेटर ईश्वर सिंह राणा और ने आज सरकारी हाई स्कूल दुताल समेत सरकारी प्राथमिक स्कूल दुताल, सरकारी प्राइमरी स्कूल कुआंडेरी, सरकारी प्राइमरी स्कूल काहनगढ़, सरकारी प्राइमरी स्कूल अनाज मंडी में कुल 87. 57 लाख रुपए की लागत के साथ किये जाने वाले विकास कामों का उद्घाटन किया।
शिक्षा एक महत्वपूर्ण व असरदार साधन
इन विकास कामों में नये कमरे बनाना, क्लास रूमों की मुरम्मत, चार दीवारी, बरामदों का निर्माण, पानी की सुविधाओं की सुधार, स्कूल कैंपस की सुंदरता और अन्य आधुनिकीकरन के काम शामिल हैं। इस मौके हलका शुतराना के विधायक श्री कुलवंत सिंह बाजीगर ने कहा कि शिक्षा एक महत्वपूर्ण और असरदार साधन है। बच्चों के लिए अच्छा शैक्षिक माहौल तैयार करना भगवंत सिंह मान सरकार की पहल है। सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाने के साथ ही शिक्षा में गुणवत्ता लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से शिक्षा क्रांति के हर एक कोने में स्कूलों की सुधारा हुआ ढांचा बनाया जा रहा है, जिससे हर विद्यार्थी को बराबर मौके मिल सकें। स्कूल प्रबंधन और स्थानिक निवासियों ने विधायक श्री कुलवंत सिंह बाजीगर की प्रशंसा करते उन का धन्यवाद किया।