कैथल, 19 अप्रैल 2025: कैथल के पूर्व पार्षद कमल मित्तल को एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि कमल मित्तल व्यापारियों को प्रशासनिक कार्रवाई और आरटीआई के नाम पर लोगों को ब्लैकमेल कर रहा था। कमल मित्तल ने एक कपड़ों के शोरूम के मालिक को धमकाया कि उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर वह शोरूम को सील करवा देगा।
डीसी के नाम पर 9 लाख रुपए की रिश्वत मांगी
शिकायत को बंद करवाने के बदले उसने डीसी के नाम पर 9 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसमें से 5 लाख पहले ही ले चुका था। शनिवार को कमेटी चौक स्थित मार्केट में पूर्व पार्षद कमल मित्तल जैसे ही 4 लाख रुपये की अंतिम किश्त लेने पहुंचा, एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
कमल मित्तल और उसके साथियों द्वारा शहर के 25 से ज्यादा व्यापारियों को आरटीआई, जीएसटी और इनकम टैक्स विभाग में शिकायत देकर ब्लैकमेल करने का आरोप भी सामने आया है।
एसीबी टीम ने आरोपी के घर तलाशी ली
गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम आरोपी के घर भी पहुंची और तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान कई अहम दस्तावेज और सबूत मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की टीम ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद की